सप्तर्षियों से 13 लाख योजन ऊपर ध्रुव लोक हैं।
इसे भगवान विष्णु का परम पद कहते हैं।
यहां उत्तानपाद के पुत्र परम भगवतभक्त ध्रुव जी विराजमान है ।
अग्नि, इंद्र, प्रजापति कश्यप और धर्म यह सब एक साथ अत्यंत आदरपूर्वक इनकी प्रदक्षिणा करते रहते हैं।
“संपूर्ण ज्योतिर्गणों के आश्रय कालचक्र स्वरूप सर्व देवाधिपति परमपुरुष परमात्मा का हम नमस्कार पूर्वक ध्यान करते हैं।”
सप्त ऋषि
कश्यप, अत्रि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और भारद्वाज, इन सात ऋषियों को सप्तर्षि कहा जाता है। हर काल में अलग-अलग सप्तर्षि होते हैं। ये सप्तर्षि मौजूदा काल के हैं। पद्मपुराण, विष्णु पुराण, मत्स्य पुराण समेत कई धर्म ग्रंथों में सप्तर्षियों का उल्लेख मिलता है।
सप्तर्षि तारामंडल पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध (हेमीस्फ़ेयर) के आकाश में रात्रि में दिखने वाला एक तारामंडल है। इसे फाल्गुन-चैत महीने से श्रावण-भाद्र महीने तक आकाश में सात तारों के समूह के रूप में देखा जा सकता है। इसमें चार तारे चौकोर तथा तीन तिरछी रेखा में रहते हैं। इन तारों को काल्पनिक रेखाओं से मिलाने पर एक प्रश्न चिन्ह का आकार प्रतीत होता है। इन तारों के नाम प्राचीन काल के सात ऋषियों के नाम पर रखे गए हैं। ये क्रमशः क्रतु, पुलह, पुलस्त्य, अत्रि, अंगिरस, वाशिष्ठ तथा मारीचि हैं। इसे एक पतंग का आकार भी माना जा सकता है जो कि आकाश में डोर के साथ उड़ रही हो। यदि आगे के दो तारों को जोड़ने वाली पंक्ति को सीधे उत्तर दिशा में बढ़ायें तो यह ध्रुव तारे पर पहुंचती है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन 48 तारामंडलों की सूची बनाई थी यह तारामंडल उनमें भी शामिल था।
अन्य भाषाओं में
अंग्रेज़ी में सप्तर्षि तारामंडल को “अरसा मेजर” (Ursa Major), “ग्रेट बेयर” (Great Bear) या “बिग बेयर” (Big Bear) कहा जाता है – इन सब का अर्थ “बड़ा भालू” होता है। इसे अमेरिका और कनाडा में “बिग डिप्पर” (यानि बड़ा चमचा) भी कहा जाता है। चीन में यह “पे-तेऊ” कहलाता है.
तारे
कुल मिलकर सप्तर्षि तारामंडल में 93 तारों को बायर नाम दिए जा चुके हैं, जिनमें से 13 के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करते हुए पाए गए हैं। इस तारामंडल के सात मुख्य तारे इस प्रकार हैं –
नाम अंग्रेज़ी
नाम बायर नाम चमक
(मैग्नीट्यूड) दूरी
(प्र॰व॰)
क्रतु Dubhe α UMa 1.8 124
पुलह Merak β UMa 2.4 79
पुलस्त्य Phecda γ UMa 2.4 84
अत्रि Megrez δ UMa 3.3 81
अंगिरस Alioth ε UMa 1.8 81
वशिष्ठ Mizar ζ UMa 2.1 78
मारीचि Alkaid η UMa 1.9 101
चक्रण
सप्तऋषि मण्डल ध्रुव तारे के चारों ओर 24 घण्टे में एक चक्कर पूरा करता है। इस मण्डल के प्रथम दो तारे सदैव ध्रुव तारे की सीध में ही दिखाई देते हैं। प्राचीन समय में जब दिशा ज्ञान करने का यंत्र नहीं था , तब ध्रुव तारे की सहायता से ही दिशा का ज्ञान किया जाता था।
धार्मिक ग्रंथों के सप्तर्षि मण्डल
हिन्दू धर्म में विष्णु पुराण के अनुसार, कृतक त्रैलोक्य — भूः, भुवः और स्वः – ये तीनों लोक मिलकर कृतक त्रैलोक्य कहलाते हैं। सप्तर्षि मण्डल शनि मण्डल से एक लाख योजन ऊपर का मण्डल है। सप्तऋषि मण्डल का नाम सात ऋषियों के नाम पर रखा गया है (मरीची, अत्रि, आंगिरा, पुलह, क्रतु, पुलस्त, वशिष्ठ)।
ध्रुव ध्रुव https://patgendraa.blogspot.com/2021/06/523.html